#भरतपुर। आगामी बुवाई सीजन के मद्देनजर किसानों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर कमर चौधरी के निर्देश पर सेवर ब्लॉक में उर्वरक दुकानों व गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चिकसाना, समसपुर, ऊंचा नगला और बरसो स्थित मैसर्स कल्याण, मैसर्स कृष्णा, मैसर्स कटारा, मैसर्स बजरंग तथा मैसर्स सोलंकी खाद-बीज भंडारों की जांच कर स्टॉक व विक्रय व्यवस्था का जायजा लिया। सहायक निदेशक कृषि विस्तार चरन सिंह ने बताया कि जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अधिक कीमत वसूलने या कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे पोस मशीन की रसीद देखकर निर्धारित दर पर ही उर्वरक खरीदें और किसी भी शिकायत पर तुरंत कृषि कार्यालय में संपर्क करें।
Bharatpur, Bharatpur | Oct 7, 2026