"भरतपुर को मजाक बनाकर रख दिया है.."
शहर के केंद्रीय बस स्टैंड और उसके आस पास की सड़कों ने भरतपुर को मजाक बनाकर रख दिया है.. राजस्थान के विभिन्न जिलों और देश के अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को जब ऐसे शर्मनाक नजारे दिखते है, तो भरतपुर की छवि खराब होती है.. लेकिन मजाल है कि भरतपुर के लाल सीएम भजनलाल से लेकर जिम्मेदार अधिकारी तक किसी को इससे फर्क पड़ रहा हो। सरकार और जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ "भरतपुर में विकास ही विकास" होने का दावा करके खुश है।