Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
अस्पतालों में गरीबों का ईलाज हुआ मुहाल,मोबाइल नहीं तो ईलाज नहीं,बगैर... - Jehanabad News
nirajkumarjeh642
No video available
116
12
अस्पतालों में गरीबों का ईलाज हुआ मुहाल,मोबाइल नहीं तो ईलाज नहीं,बगैर ईलाज लौट रहे मरीज,आभा से डाक्टर भी परेशान,कोई सुनने
80.5k views |
Jehanabad, Jehanabad
| Jul 16, 2024
MORE NEWS
12 पंचायतों में सहयोग शिविर, 88 आवेदन प्राप्त; चार मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन जहानाबाद। मुख्यमंत्री के ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत मंगलवार को जिले की 12 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर आयोजित शिविरों में आमजनों की समस्याएं एवं शिकायतें प्राप्त की गईं। कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें चार मामलों का शिविर के दौरान ही निष्पादन किया गया। शेष 84 आवेदनों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया गया। जहानाबाद सदर प्रखंड की सिकरिया पंचायत में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर में पांच आवेदन प्राप्त हुए। कल्पा पंचायत में वरीय उप समाहर्ता नेहा कुमारी की मौजूदगी में 10 आवेदन प्राप्त हुए। मखदुमपुर प्रखंड की सुमेरा पंचायत में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें चार का निष्पादन किया गया। पुनहदा पंचायत में अपर समाहर्ता, विभागीय जांच विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में आठ तथा मलाठी पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा की मौजूदगी में पांच आवेदन प्राप्त हुए। रतनी फरीदपुर प्रखंड की सोहरैया पंचायत में भूमि सुधार उप समाहर्ता अमू अमला की मौजूदगी में चार तथा झुनाठी पंचायत में संयुक्त सचिव, विशेष कार्यक्रम तेज नारायण राय की मौजूदगी में पांच आवेदन प्राप्त हुए। मोदनगंज प्रखंड की बंधुगंज पंचायत में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी चन्द्र किशोर सिंह की मौजूदगी में 14 आवेदन मिले। काको प्रखंड की सैदाबाद परसाई पंचायत में अपर समाहर्ता, राजस्व अनिल कुमार सिन्हा की मौजूदगी में आठ तथा अमथुआ पंचायत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार की मौजूदगी में सात आवेदन प्राप्त हुए। घोसी प्रखंड की लखावर पंचायत में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार की मौजूदगी में पांच तथा हुलासगंज प्रखंड की खुदौरी पंचायत में वरीय उप समाहर्ता निपुन कुमारी की मौजूदगी में छह आवेदन मिले। जिला पदाधिकारी ने सभी शिविर प्रभारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए। राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप अधिकतम 30 दिनों के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। निष्पादित मामलों की अनुपालन रिपोर्ट भी नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे सहयोग शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान प्राप्त करें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 18, 2026
सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 30 दिनों में निष्पादन का निर्देश जहानाबाद। मुख्यमंत्री के ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ संकल्प के तहत आमजनों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान एवं पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जहानाबाद प्रखंड की सिकरिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने भाग लिया। डीएम ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। शिविर में भूमि से संबंधित अधिक शिकायतें प्राप्त होने पर डीएम ने अंचल अधिकारी को सभी मामलों की जांच कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने तथा कार्रवाई की जानकारी सहयोग पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। विद्यालय तक आवागमन के लिए रास्ता निर्माण की मांग पर बीडीओ को स्थल जांच कर रास्ता निर्माण की व्यवहार्यता से संबंधित प्रतिवेदन देने को कहा गया। भेवर-सिकरिया बाजार की जर्जर सड़क की शिकायत पर संबंधित पदाधिकारी को स्थल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं, नल-जल एवं पेयजल से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी आवेदनों को संकलित कर पंचायती राज विभाग एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए। प्रत्येक आवेदन की नियमित निगरानी करते हुए अधिकतम 30 दिनों के भीतर प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीडीओ को शिविर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था एवं विभागों के बीच समुचित समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लाभुकों को योजनाओं का मिला लाभ शिविर के दौरान पात्र लाभुकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। डीएम एवं एसपी ने राजेश साव और कमलेश चौधरी को लेबर कार्ड प्रदान किया। सोनारिक मोची को जॉब कार्ड संख्या 4668 तथा रविंद्र चौधरी को जॉब कार्ड संख्या 4665 दिया गया। इसके अलावा राम सुमरन सिंह एवं कौशल्या देवी के परिवार को मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से बचाना है। स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान तथा पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर में निदेशक, डीआरडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। #कोटाकिरणकुमार #पुलिसअधीक्षक #सहयोगशिविर #छिरिङवाईभूटिया #जनसमस्याएं #जिलापदाधिकारी #jehanabad #डीजीपी #jehanabadlive #बिहार
Jehanabad, Jehanabad | Aug 18, 2026
लाइन डे पर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, शाखाओं का किया निरीक्षण जहानाबाद,पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में लाइन डे के अवसर पर अनुरोध कक्ष का संचालन कर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और वहां संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के साथ अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। #पुलिसअधीक्षक #jehanabad #डीजीपी #सहयोगशिविर
Jehanabad, Jehanabad | Aug 18, 2026
डॉ. विनयन व्यक्ति नहीं, एक विचार थे : अवधेश नारायण सिंह जहानाबाद। जिला के चर्चित डॉ. विनयन आश्रम, ग्राम नवादा स्थित जनमुक्ति आंदोलन कार्यालय में मंगलवार को डॉ. विनयन की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव हरिलाल प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी, उपाध्यक्ष संत प्रसाद, अनिल कुमार राय, जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा, मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के विधान पार्षद नागेंद्र कुमार उर्फ रिंकू यादव, पूर्व विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष आभा रानी, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रविकांत कुमार, कॉमरेड विश्वनाथ यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा डॉ. विनयन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद सभी लोगों ने उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें क्रांतिकारी लाल सलाम पेश किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. विनयन ने गरीबों और मजदूरों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचारों और आंदोलन को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी ने कहा कि डॉ. विनयन ने गरीब-गुरबों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर बिहार की धरती को अपनाया और इसी मिट्टी में अंतिम सांस ली। उनके आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाना सभी का कर्तव्य है। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि डॉ. विनयन व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे। यही कारण है कि उनके निधन के दो दशक बाद भी लोग उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते हैं। जनमुक्ति आंदोलन के उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय ने कहा कि भारतीय परंपरा रही है कि समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोगों का जनता हमेशा सम्मान करती है। डॉ. विनयन का जीवन भी इसी परंपरा का उदाहरण है।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 18, 2026
जिला अस्पताल व स्वास्थ्य कार्यक्रमों का राज्य-केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण जहानाबाद। राज्य एवं केंद्रीय स्तर के कार्यालय के निर्देश पर स्टेट पब्लिक हेल्थ ऑब्जर्वर टीम (एसपीओटी) के सदस्य आनंद शर्मा ने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल एवं जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला स्वास्थ्य समिति में संचालित जिला स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित अभिलेख, रजिस्टर एवं आवश्यक दस्तावेजों की गहन समीक्षा की गई। टीम ने एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आइडीएसपी), टीकाकरण से संबंधित कार्यक्रम (वीपीडी), वन हेल्थ, रेबीज, लेप्टोस्पायरोसिस, सर्पदंश, एनपीसीसीएचएच, एएमआर सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं कार्यवाही की जानकारी ली। एसपीओटी की निर्धारित जांच सूची के अनुसार जिला स्तर पर आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी व्यवस्था, अभिलेख संधारण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का भी आकलन किया गया। टीम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में गुणवत्ता बनाए रखने तथा कमियों को दूर करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने टीम को आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी उपलब्ध कराई।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 18, 2026
12