जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना के कार्य के लिए 02 दिवसीय प्रथम बैच का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित
भारत की जनगणना-2027 का द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाना है। जनगणना कार्यों को समय-सीमा में संपादित कराने के लिए राज्य शासन के अधिकारियों का विभिन्न स्तर पर अत्यंक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है।
इस अनुक्रम में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना के कार्य के लिए 02 दिवसीय प्रथम बैच का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम समय प्रातः 09.30 बजे से सायं 6:00 बजे तक जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में राज्य स्तर द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र श्रीवास्तव, श्री भानुप्रताप सिंह, द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अंत में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी भिण्ड
द्वारा जनगणना 2027 द्वितीय चरण प्रशिक्षण के बारे में दिशा-निर्देश दिए गये।
उक्त जनगणना-2027 का द्वितीय चरण प्रथम बैच के प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर, अति. जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना सांख्यकी अधिकारी, समस्त अनुविभागीय जनगणना अधिकारी एवं एस.डी.एम., समस्त चार्ज जनगणना अधिकारी ग्रामीण एवं तहसीलदार, समस्त अति. चार्ज जनगणना अधिकारी एवं प्रभारी तहसीलदार एवं समस्त ग्रामीण चार्जों के जनगणना लिपिक व तकनीकि सहायकों ने उक्त प्रशिक्षण में प्रथम दिवस में प्रतिभागियों का पंजीकरण, प्रतिभागियों का परिचय और जिला जनगणना अधिकारी द्वारा स्वागत भाषण, जनगणना 2027 द्वितीय चरण का परिचय-परिचालन प्रक्रिया और प्रशासनिक अधिकारियों तथा लिपिकों का दायित्व, सी.एम.एम.एस.पी.ई. मॉड्यूल में गणना ब्लॉक का गठन, प्रशिक्षण, लॉजिस्टिक्स डेशबोर्ड, ई.बी. क्रियेटर के माध्यम से उप-गणना ब्लॉक का सीमांकन एवं ले आउट मैप तैयार करना एवं सी.एम.एम.एस. के माध्यम से संक्षिप्त मकान सूची एवं चार्ज रजिस्टर तैयार करना आदि कार्य संपन्न किया।
अतः जनगणना-2027 का द्वितीय चरण के प्रथम बैच के प्रथम दिवस में उपरोक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026