बारुन: लोक संवाद में मंझौली से लापता लड़की का मामला गूंजा, त्वरित कार्रवाई की मांग की गई
बारुण थाना क्षेत्र के धमनी स्थित पंचायत सरकार भवन में शनिवार को लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें एक-एक कर सुनीं और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया.