मंझनपुर: बैशकांटी गांव में किशोर की मौत से मातम, शोकाकुल परिवार से मिले नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी
बैशकांटी गांव निवासी ज्ञान चंद्र सरोज के किशोर ननका के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दुःखद सूचना मिलते ही मंझनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी शोकाकुल परिवार के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। नगर पालिका अध्यक्ष ने परिजनों की पीड़ा साझा करते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।