मिश्रित दूध, देशी घी और पनीर के नमूने लिये
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दो डेयरियों से मिश्रित दूध, देशी घी एवं पनीर के नमूने लेने की कार्यवाही की गई है। साथ ही मिलावट की शंका पर पनीर और देशी घी को जब्त करने की कार्यवाही की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि श्री भैरो भूमिया दूध डेयरी शिवपुरी रोड श्योपुर पर निरीक्षण के दौरान मिश्रित दूध, देशी घी और पनीर विक्रय हेतु पाया गया, मौके पर 17 किलोग्राम पनीर, 26 किलोग्राम देशी घी एवं 150 लीटर दूध पाया गया। मौके पर उपस्थित श्री आयुष मंगल से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मानक स्तर की जांच हेतु मिश्रित दूध, देशी घी और पनीर के नमूने लिये गये तथा मिलावट की आंशका पर शेष पनीर कीमत लगभग 5 हजार 600 रूपये और शेष देशी घी कीमत लगभग 20 हजार रूपये खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जब्त करने की कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार बालाजी दूध डेयरी पीली कोठी के पीछे पाली रोड श्योपुर पर निरीक्षण के दौरान फ्रीज के 31 किलोग्राम पनीर पाया गया, मौके पर उपस्थित श्री धर्मेन्द्र सुमन से अधिनियम के तहत मानक स्तर की जांच हेतु पनीर का नमूना लिया गया और शेष बचे पनीर कीमत लगभग 6 हजार 600 रूपये को मिलावट की आंशका पर जब्त करने की कार्यवाही की गई है। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
5 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026