सब्जी मंडी में दुकानदारों का हंगामा, दलाली बंद होने तक दुकानें नहीं खोलने का ऐलान
मुरैना। पोरसा सब्जी मंडी में थोक विक्रेताओं पर मनमानी का आरोप लगाते हुए खेरिज सब्जी दुकानदारों ने शुक्रवार को मंडी बंद कर धरना शुरू कर दिया। दुकानदारों का आरोप है कि बिना सूचना के आड़त के नाम पर ली जाने वाली दलाली दोगुनी कर दी गई है। बढ़ी लागत के कारण उन्हें महंगी सब्जियां बेचने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने कहा कि जब तक दलाली बंद नहीं होगी, वे दुकानें नहीं खोलेंगे। उनका कहना है कि गुरुवार को अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। खबर लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।