खलीलाबाद: संत कबीर नगर जनपद के दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट के सामने तारीख देखने आए दो पक्ष आपस में भिड़े, वीडियो हुआ वायरल
संत कबीर नगर जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट के सामने सोमवार को न्यायालय में तारीख देखने आए दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर तफरी मच गई। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल जांच में जुटी कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस। यह तस्वीर सोमवार की सायं 4:00 बजे की है।