कलेक्टर ने किया ग्राम जमाखेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूल का निरीक्षण
बच्चों के टीकाकरण पंजी संधारित करने के दिए निर्देश
---
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने मंगलवार को जनपद पंचायत अशोकनगर के ग्राम जमाखेड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मालवीय ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के टीकाकरण से संबंधित पंजी नियमित रूप से संधारित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की उपस्थिति पंजी में दर्ज संख्या से कम बच्चे पाए जाने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओं नोटिस देकर तीन- तीन दिवस का वेतन काटे जाने की निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने शासकीय स्कूल पहुंचकर स्कूल संचालन की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने स्कूली बच्चों से मध्यान्ह भोजन सहित अन्य जानकारी ली तथा शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।
#AshokNagar