तीन स्थाई वारंटी गिरफ्तार, कदवाया पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने फरार एवं स्थाई वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कदवाया थाना पुलिस ने की है। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ईसागढ़ न्यायालय से जारी स्थाई वारंट के मामले में महेंद्र जाटव, खेमचंद जाटव और विजय जाटव लंबे समय से फरार चल रहे थे। तीनों आरोपी शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम पचावली के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कदवाया थाना पुलिस की टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया। स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने और मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के बाद पुलिस को आरोपियों के रन्नौद की ओर जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को रन्नौद बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अब न्यायालय में प�