भीलवाड़ा: सुभाषनगर थाना पुलिस ने दुबई के संगठित गिरोह से जुड़े 25 हजार के इनामी आरोपी को जयपुर से दबोचा
भीलवाड़ा। सुभाषनगर थाना पुलिस ने दुबई से संचालित संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी व वांछित आरोपी मोहम्मद रज्जाक को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। आरोपी मोहम्मद रज्जाक घटना के समय दुबई में गिरोह के सरगना फजले रऊफ शेख उर्फ लुत्फी तथा गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ था।