*स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण*
*कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल का लिया जायजा*
*प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना करेंगे ध्वजारोहण*
मुरैना जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया जाएगा। समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए गुरुवार प्रातः 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड, मुरैना में अंतिम रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली तथा समारोह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे पुलिस परेड ग्राउंड, मुरैना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर�