सतना में जूते पहनकर ध्वजारोहण: नवोदय विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षिका का वीडियो वायरल, उठे सवाल
सतना/नागौद। नागौद तहसील अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, रहिकवारा से एक विवादित मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य मो. शाकिर और शिक्षिका सबीना परवीन जूते-सैंडल पहनकर झंडा फहराते नजर आ रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#SatnaNews #Nagod #JNVRahikwara #IndependenceDay2026 #ViralVideo