🌸 **अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले के सभी प्रखंडों के मध्य एवं उच्च विद्यालयों में बालिकाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित।**
जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती श्रेया श्री के नेतृत्व में *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना* के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों के मध्य एवं उच्च विद्यालयों में बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समेकित बाल विकास सेवाएं श्रीमती अमृता रंजन, वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी केंद्र प्रशासक श्रीमती अन्नू कुमारी सहित जिले की महिला पदाधिकारियों ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सहायता नंबर 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।
✨ **सशक्त बालिका, सुरक्षित बालिका—सशक्त समाज की पहचान!**
#InternationalDayOfTheGirlChild #BetiBachaoBetiPadhao #Khagaria
Khagaria, Bihar | Oct 10, 2026