खगड़िया में खेलों के विकास को मिलेगी नई गति!
जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल प्रतिभाओं की पहचान, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, खेल गतिविधियों के विस्तार एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं खेल संघों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।
#Khagaria #खेल_विकास #जिला_प्रशासन_खगड़िया
25 views | Khagaria, Bihar | Oct 9, 2026