निपुण भारत मिशन एवं बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम ने खगड़िया के विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान शिक्षकों ने प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) एवं ‘PadhAI Mitra’ जैसे नवाचारी प्रयासों के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार पर चर्चा की।