हरिद्वार में नाबालिग स्कूली छात्रों के दोपहिया वाहन चलाने पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
लक्सर रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के पास गली में खड़े करीब दो दर्जन स्कूटी और बाइक सीज की गईं।
कार्रवाई के दौरान वाहनों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर परिवहन विभाग कार्यालय ले जाया गया।
स्कूल प्रबंधन की हिदायत के बावजूद छात्र स्कूटी और बाइक से स्कूल पहुंच रहे थे। छात्र इन वाहनों को स्कूल के पास गली में पार्क कर रहे थे।
सूचना पर परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की जांच की और करीब दो दर्जन दोपहिया वाहन सीज कर दिए।
एआरटीओ निखिल शर्मा ने अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील की।
वहीं, एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने कहा कि सड़क सुरक्षा और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अन्य स्कूलों में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
#Haridwar #BreakingNews #UttarakhandNews #MinorDriving #SchoolStudents #TrafficRules #RoadSafety #DAVSchool #TransportDepartment #ViralNews #CitySpecialNews
Hardwar, Haridwar | Oct 3, 2026