
जवासा में हरियाली यात्रा का आयोजन
-----
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे हरियाली यात्रा अभियान के क्रम में आज श्योपुर ब्लॉक के सेक्टर मानपुर अंतर्गत ग्राम जवासा में हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। नवांकुर संस्था अजलान सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 नवांकुर सखियों को 100 पौधों का वितरण किया गया।
जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को उत्सव का रूप देते हुए गांव में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई और भक्तिमय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शाहीन परवीन ने कहा, यह पौधे नवांकुर सखियां कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित किए गए हैं। जिस प्रकार हम अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, ठीक उसी तरह इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी हर महिला को उठानी होगी, जिससे हमारा पर्यावरण हरा-भरा बना रहे।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था अजलान सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राजा खान, सचिव श्री मुकेश मीणा, श्री गिर्राज सेन, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सचिव श्री राम बाबू सुमन, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति श्री वीरेंद्र मीणा, समस्त नवांकुर सखियां, क्षेत्र की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा ग्राम घुघस में नवांकुर संस्था भोलेनाथ समग्र विकास समिति ओछापुरा द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आकाश रावत एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्री मदन मोहन रावत, सचिव श्री जसवंत रावत, रोजगार सहायक, संस्था सचिव श्री श्रीनिवास शर्मा एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur