#भरतपुर। नदबई थाना क्षेत्र के गांव सालिमपुर में मंगलवार शाम एक दुखद हादसे में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक तेजप्रकाश उर्फ मनीष पुत्र रामलखन की मौके पर ही मौत हो गई। वह खेरली में दुकान चलाता था और शाम के समय रेलवे लाइन पार कर अपने खेत की तरफ जा रहा था। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो रेलवे ट्रैक के पास उसका श*व मिला। सूचना पर पहुंची नदबई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।