#भरतपुर। बयाना स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत वृहद सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर की सफाई की तथा झाड़ियों व खरपतवार को हटाया। एनएसएस प्रभारी प्रो. रमेश बाई मीना और प्रो. नितिन कुमार मीना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के संकाय सदस्यों ने भी श्रमदान किया। इस दौरान प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया, वहीं कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की।