गांधी जयंती पर बापू वाटिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल!
रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। कार्यक्रम को लेकर टेंट, कुर्सियां और माल्यार्पण की व्यवस्था की गई है, लेकिन परिसर की साफ-सफाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
महात्मा गांधी ने स्वच्छता को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। ऐसे में उनकी जयंती के दिन ही बापू वाटिका की सफाई व्यवस्था चर्चा का विषय बन गई है।
आखिर इसकी जिम्मेदारी किसकी है—नगर निगम, प्रशासन या समाज?
आप तस्वीरों में पूरी स्थिति देख सकते हैं। इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
#GandhiJayanti #2October #MahatmaGandhi #BapuVatika #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #SwachhBharat #Swachhta #GandhiJayanti2026 #Jharkhand #ViralNews #TrendingNews #LoktantraBharat #NewsUpdate #RanchiNewsLive