लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सुदेश महतो ने दी श्रद्धांजलि
#सिल्ली:- देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर सुदेश महतो ने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ संकल्प, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन आज भी सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने शास्त्री जी के प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नारा देश के जवानों और किसानों के सम्मान के साथ राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करता है।
सुदेश महतो ने कहा कि शास्त्री जी के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन और सार्वजनिक कार्यों में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी !
#LalBahadurShastri #ShastriJayanti #LalBahadurShastriJayanti #JaiJawanJaiKisan #SudeshMahto #AJSU #AJSUParty #Silli #Jharkhand #JharkhandNews #RanchiNews #ShastriJi #जयजवानजयकिसान #लालबहादुरशास्त्री #शास्त्रीजयंती #झारखंड #आजसू #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #LoktantraBharat