नरकोपी में सास की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया
#रांची:- नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान सास की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सलमान अंसारी, पिता सज्जाद अंसारी, निवासी मंदरो गांव, नरकोपी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे सलमान अंसारी ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी सास हकीमन खातून और पत्नी अफसाना प्रवीण पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला किया था। हमले में हकीमन खातून की मौत हो गई थी, जबकि अफसाना प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज रिम्स में चल रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में SIT का गठन किया गया था।
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 1 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सलमान अंसारी नरकोपी रेलवे स्टेशन से बाहर भागने की कोशिश में है। सूचना के आधार पर डीएसपी बेड़ो के नेतृत्व में SIT ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नरकोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।
छापेमारी टीम में डीएसपी बेड़ो दीपक कुमार, पुलिस निरीक्षक उत्तम कुमार उपाध्याय, नरकोपी थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार टुडु, लापुंग थाना प्रभारी गोविन्द कुमार, बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद, सअनि कंचन कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
#RanchiNews #Ranchi #Narkopi #JharkhandNews #Jharkhand #CrimeNews #RanchiCrime #ViralNews #BreakingNews #LatestNews #JharkhandPolice #PoliceAction #CrimeNewsJharkhand #NarkopiNews #LoktantraBharat #रांची #झारखंडन्यूज #नरकोपी #अपराध #क्राइम_न्यूज #पुलिस_कार्रवाई #वायरलन्यूज