Public App Logo
ये कैसा कांवड़ रूट? जर्जर सड़क पर छलनी हो रहे कांवड़ियों के पैर . #हरदोई। बिलग्राम-हरदोई मार्ग की जर्जर हालत कांवड़ यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। जगह-जगह टूटे मार्ग और गड्ढों के बीच कांवड़ियों को पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। सवाल यह है कि जब यही मार्ग कांवड़ रूट है, तो हर साल इसकी बदहाली पर जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं पड़ रही? राजघाट से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के पांव पथरीली और टूटी सड़क पर छलनी हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की बदहाली पर लोक निर्माण विभाग की उदासीनता भारी है या फिर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी। बहरहाल आस्था के इस सफर में कांवड़ियों को सड़क नहीं, गड्ढे और पत्थर मिल रहे हैं। आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे? #हरदोई #बिलग्राम #कांवड़यात्रा #कांवड़रूट #PWD #जर्जरसड़क #हरदोईन्यूज #TheTelecastNews - Hardoi News