Public App Logo
रोटरी क्लब भिवानी डाउनटाउन ने धूमधाम से मनाया 80वा स्वतंत्रता दिवस रोटरी क्लब भिवानी डाउनटाउन के सदस्यो द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. सभी सदस्यों द्वारा धूमधाम से समारोह का आयोजन किया गया .इस अवसर पर क्लब सचिव रोटेरियन आशु सिंगला ने ध्वजारोहन किया. यह कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन दर्शन मिढ़ा, जो कि कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयर भी रहे,के आवास पर आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के लिए स्वाधीनता दिवस बड़े गर्व का पर्व है. क्लब सदस्यों द्वारा हर वर्ष ध्वजारोहन के पश्चात राष्ट्रगान गया जाता है. आशु सिंगला के अनुसार इस शुभ अवसर पर क्लब ने निरंतर एकजुटता से जन सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प भी लिया. डॉ बुद्धदेव आर्य, डॉ वी बी दीक्षित,सुषमा दीक्षित,अशोक कुमार, हरदेवी मिढ़ा,योगेश कुमार, प्रवीण असीजा, दुर्गा असीजा,निकिता असीजा,संजय कुमार, डॉ सोनू वर्मा,अमन टुटेजा, विनोद कालड़ा, घनश्याम, कृष्ण कुमार,जगन्नाथ नाथ आदि कार्यक्रम ने शामिल रहे. - Bhiwani News