भिवानी के भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह चौटाला
स्टेडियम की खराब हालात को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कहा..देश के कामनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने इतिहास रचा लेकिन सुविधाएं गुजरात में दी जा रही है।
हरियाणा के भिवानी के खिलाडिय़ों का मेडल जितने में सबसे बड़ा योगदान।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा मैं स्वयं क्रिकेट का खिलाड़ी रहा हूं बहुत बार भिवानी के भीम स्टेडियम में खेलने का मौका मिला लेकिन आज के बद्तर हालात कभी नहीं देखे।
चौटाला ने मौके पर ही भिवानी उपायुक्त को किया फोन और जल्द से जल्द भीम स्टेडियम के खराब हालातों को सुधरवाने की कही बात।
दिग्विजय ने कहा भाजपा सरकार खेल विरोधी,यह सरकार केवल जात-पात धर्म मजहब की राजनीति करना जानती है। डेवलपमेंट करना इस सरकार के बस की बात नहीं है।