महावीर भवन में कावड़िया ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन, देशभक्ति का दिया संदेश
भीलवाड़ा ( महेंद्र नागोरी) 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महावीर भवन में शहर संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस नई ऊर्जा, नई आशा और देशभक्ति का संचार करने वाला विशेष पर्व है।
महावीर भवन मंत्री पारसमल कुकड़ा ने स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक संघर्ष को याद किया, जबकि महिला मंडल अध्यक्ष मधु लोढ़ा ने कहा कि यह दिन महान लोकतंत्र के नागरिक होने के गौरव का भी पर्व है। वक्ताओं ने महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और चंद्रशेखर आजाद सहित स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
कार्यक्रम में जितेंद्र डांगी, देवेंद्र खमेसरा, अशोक लसोड़, पंकज पोखरणा, सुशीला छाजेड़, नमिता डांगी, चंचल छाजेड़, पिंकी कोठारी, जयश्री सिसोदिया, आयुषी लोढ़ा, गर्विता सिसोदिया सहित श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।