गौ एम्बुलेंस को मिली ‘सेवा की रोशनी’, तेली समाज युवा फाउंडेशन ने भेंट की
सायरन व साइड लाइट
24 हजार की आधुनिक लाइट्स समर्पित, घायल व बीमार गौवंश के त्वरित उपचार में मिलेगी मदद
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) स्वतंत्रता दिवस पर तेली समाज युवा फाउंडेशन ने सेवा संकल्प निभाते हुए श्री राम गौ सेवा समिति की तैयार हो रही गौ एम्बुलेंस के लिए करीब 24 हजार रुपये की आधुनिक सायरन व साइड लाइट्स भेंट की।
फाउंडेशन पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था हर माह गौसेवा का संकल्प निभाती है। इसी कड़ी में घायल और बीमार गौवंश को समय पर उपचार तक पहुंचाने वाली एम्बुलेंस के लिए आपातकालीन लाइट उपकरण समर्पित किए गए।
श्री राम गौ सेवा समिति के रामबाबू राव व लखन राव ने पहल के लिए फाउंडेशन का आभार जताया। इस दौरान प्यारेलाल तेली, श्यामलाल तेली, पप्पू तेली, विनोद तेली, नानूराम तेली, धनराज तेली, महावीर तेली, राजू तेली, शंकर तेली, राकेश तेली सहित सदस्य मौजूद रहे।