झाझा में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग,युवा समाजसेवी सुरेश यादव ने सीएम व सीएस को भेजा पत्र
_____
#झाझा प्रखंड क्षेत्र में बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर #युवा समाजसेवी सुरेश यादव ने पहल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर झाझा में अविलंब ट्रामा सेंटर खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झाझा व आसपास के मुख्य मार्गों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल बेहतर इलाज नहीं मिलने से उनकी स्थिति बिगड़ जाती है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को जमुई या अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाता है। अस्पताल पहुंचने में देरी कई बार जानलेवा साबित होती है। ट्रामा सेंटर खुलने से दुर्घटना पीड़ितों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
Jamui, Jamui | Aug 12, 2026