सीधी के 2 बड़े प्रोजेक्ट्स का हाल - 3 साल से अटकी 85 करोड़ की रिंग रोड, अब पहले फ्लाईओवर से जगी उम्मीद!
Description
सीधी शहर के ट्रैफिक का क्या होगा?
एक तरफ 85.70 करोड़ की लागत वाली रिंग रोड परियोजना पिछले 3 साल से प्रशासनिक स्वीकृति और भू-अर्जन के इंतजार में अटकी पड़ी है। बजट पास होने के बाद भी टेंडर तक शुरू नहीं हो पाया।
दूसरी तरफ शहर को जाम से राहत देने के लिए पहले फ्लाईओवर की खबर ने उम्मीद बढ़ा दी है। संजय गांधी कॉलेज से सम्राट चौक / जिला पंचायत तक प्रस्तावित इस फ्लाईओवर को सांसद के प्रयासों से स्वीकृति मिली बताई जा रही है।
सवाल ये है कि क्या फ्लाईओवर का काम रिंग रोड की तरह फाइलों में अटकेगा या इस बार सीधी को सच में जाम से निजात मिलेगी? आपकी राय क्या है?
Hashtags
#SidhiMedia24 #SidhiNews #SidhiRingRoad #SidhiFlyover #MadhyaPradeshNews