
### जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान
प्रयागराज, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत माता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संगम सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है तथा राष्ट्र उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं में एकता की मिसाल है और सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के कार्यों को प्राथमिकता देने और बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट, कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन उपस्थित रहे।
मनोज कुमार बिंद पत्रकार, यूनाइटेड भारत
Bara, Allahabad | Aug 15, 2026