जारी बरेठीया में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
प्रयागराज। कौंधियारा थाने के अंतर्गत जारी क्षेत्र के ग्राम सभा बरेठीया के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फोर व्हीलर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।
मृतक की पहचान मुंगारी, करछना निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है। हादसे में शामिल फोर व्हीलर पर महाराष्ट्र का नंबर दर्ज बताया जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फोर व्हीलर चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और बाइक से टक्कर हो गई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Bara, Allahabad | Aug 13, 2026