### भोगन (बेलन) नदी पुल से साइकिल सवार युवक गिरा, मौत
कोरांव, प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के खिवली कला गांव के पास शनिवार शाम बेलन नदी के पुल से गुजर रहा करीब 20 वर्षीय साइकिल सवार युवक अचानक फिसलकर गहरे पानी में गिर गया। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना पर पहुंची कोरांव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। देर रात तक चले खोज अभियान के बाद युवक का शव बरामद होने की सूचना है।
घटना से नाराज ग्रामीण पुल पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि पुल के दोनों ओर रेलिंग नहीं होने से लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।
ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सहायता और पुल पर तत्काल रेलिंग लगाने की मांग की है।
मनोज कुमार बिंद पत्रकार | यूनाइटेड भारत बारा
Bara, Allahabad | Aug 16, 2026