Public App Logo
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर युवाओं की छुपी प्रतिभा को संवारने व क्षमताओं को निखारने का बेहतरीन मंच-डॉ संजय गोयल 11 हरियाणा एन सी सी बटालियन भिवानी द्वारा बीआरसीएम कॉलेज बहल में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए वैश्य महाविद्यालय भिवानी की एन सी सी इकाई के 55 कैडेट्स का दल हुआ रवाना। भिवानी 17 अगस्त 2026 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर न केवल युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को संवारने का बेहतरीन मंच है बल्कि वह उनकी क्षमताओं को भी निखारते हुए उनकी रचनात्मकता और कलात्मक दृष्टि को भी बढ़ावा देता है। यह बात 11 हरियाणा एन सी सी बटालियन भिवानी द्वारा बीआरसीएम कॉलेज बहल में 11 हरियाणा एन सी सी बटालियन भिवानी के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन,कर्नल थॉमस एंटनी के नेतृत्व में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए वैश्य महाविद्यालय भिवानी की एन सी सी इकाई के 55 कैडेट्स के दल को रवाना करते हुए वैश्य महाविद्यालय भिवानी के प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने कही। उन्होंने महाविद्यालय की एन सी सी इकाई के अधिकारियों कैप्टन डॉ अनिल तंवर व डॉ मनीष कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय की एन सी सी इकाई के कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।महाविद्यालय की एन सी सी अधिकारी कैप्टन डॉ अनिल तंवर ने बताया कि 11 हरियाणा एन सी सी बटालियन भिवानी द्वारा 11 हरियाणा एन सी सी बटालियन भिवानी के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन,कर्नल थॉमस एंटनी के नेतृत्व में बीआरसीएम कॉलेज बहल में आज से दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस प्रशिक्षण शिविर में वैश्य महाविद्यालय भिवानी की एन सी सी इकाई के 55 कैडेट्स अनेकों गतिविधियों मे भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रशंसनीय प्रदर्शन करेंगे। कैडेट्स के दल को रवाना करने के अवसर पर प्राचार्य डॉ संजय गोयल,एन सी सी अधिकारी कैप्टन डॉ अनिल तंवर व डॉ मनीष कुमार,स्टाफ के अनेकों सदस्य एवं एन सी सी कैडेट्स उपस्थित रहें। - Bhiwani News