पुष्पा स्टाइल में तस्करी फेल! तिरपाल के नीचे छिपाई थी लाखों की खैर लकड़ी, हरियाणा नंबर ट्रक पकड़ाया
Description
सतना जिले के नागौद में फिल्मी स्टाइल में हो रही लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़!
नागौद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हरियाणा नंबर के एक ट्रक को पकड़ा है, जिसमें ऊपर से तिरपाल ढका था और अंदर खैर की बेशकीमती लकड़ी ठूंस-ठूंस कर भरी थी। जांच में ट्रक के पास लकड़ी से जुड़ा कोई भी वैध कागजात, बिल्टी या परमिट नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि यह माल चोरी-छिपे हरियाणा ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने ट्रक और लकड़ी जब्त कर ली है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुष्पा तो झुकेगा नहीं बोलता था, लेकिन यहां सतना पुलिस के आगे तस्करों को झुकना पड़ा।
Hashtags
#SidhiMedia24 #SatnaNews #NagodNews #KhairWoodSmuggling #MadhyaPradeshNews