*हरैया पुलिस की साइबर टीम को सफलता, साइबर ठगी के ₹4300 वापस कराए* जनपद बस्ती 29 सितंबर 2026
पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश पर साइबर क्राइम रोकथाम अभियान के तहत थाना हरैया पुलिस को सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक हरैया *संजय कुमार* के नेतृत्व में थाना हरैया की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। टीम में प्रभारी
उ0 नि0 अजय कुमार मिश्र, आरक्षी विवेकानंद यादव व राजेश कुमार यादव शामिल रहे। आवेदक अवनीश सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासी थाना हरैया जनपद बस्ती ने शिकायत दी थी कि उनके साथ फ्रॉड कर साइबर ठगी की गई है।
शिकायत मिलते ही साइबर सेल हरैया ने तकनीकी व विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की धनराशि को लीन/होल्ड कराया। उसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से *₹4300/- (चार हजार तीन सौ रुपये)* की पूरी धनराशि आवेदक के बैंक खाते में वापस करा दी गई। पैसा वापस मिलने पर आवेदक ने थाना हरैया पुलिस एवं साइबर टीम का आभार जताया है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 29, 2026