बस्ती में 157 घंटे महासफाई अभियान का आगाज, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा और भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने गल्ला मंडी में लगाई झाड़ू
*बस्ती, 01 अक्टूबर।* गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा चलाए जा रहे *"157 घंटे महासफाई अभियान"* का बृहस्पतिवार को भव्य आगाज हुआ। अभियान की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष *नेहा वर्मा* और वरिष्ठ भाजपा नेता *अंकुर वर्मा* ने गाँधीनगर स्थित गल्ला मंडी में स्वयं झाड़ू लगाकर की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर मुख्य बाजार की सफाई की और स्थानीय लोगों व दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि *"स्वच्छ उत्तर प्रदेश, समृद्ध उत्तर प्रदेश"* के संकल्प के साथ यह अभियान 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक लगातार चलाया जा रहा है। नगर को स्वच्छ रखना केवल पालिका की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान का कचरा सड़क पर न फेंके, कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालें और नगर पालिका की गाड़ी आने पर ही कूड़ा दें। भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
इस अवसर पर सफाई निरीक्षक *अवधेश यादव*, सफाई नायक *राजाराम*, सफाई नायक *वसीम, शाहिद* सहित तमाम सफाई कर्मी एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी कर्मियों ने एक साथ झाड़ू लगाकर पूरे गल्ला मंडी क्षेत्र को चकाचक किया। स्थानीय व्यापारियों ने भी इस पहल की जमकर सराहना की।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 1, 2026