Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

*उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना/अभियान “मिशन शक्ति फेज-5.0” द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा ग्राम/कस्बा/मौहल्ला/शिक्षण संस्थानों/मंदिरों इत्यादि पर भ्रमण/चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया गया जागरूक* *मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बलिया पुलिस सुरक्षित बेटी, स्वावलंबी नारी — मिशन शक्ति की यही तैयारी।* *“हर कदम पर सुरक्षा का अहसास, मिशन शक्ति है आपके पास।”* उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” द्वितीय चरण के अन्तर्गत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद बलिया में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में "मिशन शक्ति 5.0" द्वितीय चरण अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर जागरुक किया गया । इसी क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच/बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों तथा महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि बस, रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों/शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम थाने पर जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आदि का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों *1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन , 181 वीमेन हैल्पलाइन , 112 पुलिस आपातकालीन सेवा , 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइवर हेल्पलाइन* के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस*

Ballia, Ballia | Aug 10, 2026

MORE NEWS

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास bjp पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

#BalliaNews

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास bjp पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी। #BalliaNews

Ballia, Ballia | Aug 16, 2026

*आज दिनांक 15.08.2026 रात्रि के करीब 7:30 बजे थाना नरही के अंतर्गत आशीष कुमार वर्मा पुत्र श्री कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी उजियार अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे कि कुमकुम पट्टी उजियार ग्राम के पास बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है,शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*

*आज दिनांक 15.08.2026 रात्रि के करीब 7:30 बजे थाना नरही के अंतर्गत आशीष कुमार वर्मा पुत्र श्री कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी उजियार अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे कि कुमकुम पट्टी उजियार ग्राम के पास बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है,शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*

Ballia, Ballia | Aug 16, 2026

*आज दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 17.30 बजे थाना दोकटी पर सूचना मिली की सोनू यादव पुत्र विनोद यादव निवासी रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा थाना दोकटी बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को जान से मारने की नियत से कुछ लोग द्वारा फायर किया गया है जिसे उसके पीछे गोली है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेन्टर रेफर किया गया है । प्राथमिक पूछताछ में मजरुब द्वारा अपने गांव के कुछ लोंगों का नाम व पुरानी रंजिश का होना बताया । परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*👇🏻

*आज दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 17.30 बजे थाना दोकटी पर सूचना मिली की सोनू यादव पुत्र विनोद यादव निवासी रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा थाना दोकटी बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को जान से मारने की नियत से कुछ लोग द्वारा फायर किया गया है जिसे उसके पीछे गोली है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेन्टर रेफर किया गया है । प्राथमिक पूछताछ में मजरुब द्वारा अपने गांव के कुछ लोंगों का नाम व पुरानी रंजिश का होना बताया । परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*👇🏻

Ballia, Ballia | Aug 15, 2026

*बलिया में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण*

*आजादी को सुरक्षित रखना और देश को मजबूत बनाना हम सबका कर्तव्य : दयाशंकर सिंह*

*तिरंगे को सलामी, सेनानी परिवारों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट*

*बलिया में शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 12 खिलाड़ियों को मिली खेल किट*

बलिया। 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बलिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। परिवहन मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को मिठाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम में छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग और बालिका वर्ग में 6-6 विजेताओं को परिवहन मंत्री ने खेल किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी को सुरक्षित रखना और देश को और मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजाद कराया, इसलिए नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बलिया का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसे महान सपूतों ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1942 के आंदोलन में बलिया की भूमिका ऐतिहासिक रही और यहां के सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बलिया की धरती के वीरों का योगदान देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। हमें उनके बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सीडीओ आलोक कुमार सीआरओ गुलशन सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार आदि उपस्थित रहे।

*बलिया में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण* *आजादी को सुरक्षित रखना और देश को मजबूत बनाना हम सबका कर्तव्य : दयाशंकर सिंह* *तिरंगे को सलामी, सेनानी परिवारों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट* *बलिया में शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 12 खिलाड़ियों को मिली खेल किट* बलिया। 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बलिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। परिवहन मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को मिठाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम में छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग और बालिका वर्ग में 6-6 विजेताओं को परिवहन मंत्री ने खेल किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी को सुरक्षित रखना और देश को और मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजाद कराया, इसलिए नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बलिया का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसे महान सपूतों ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1942 के आंदोलन में बलिया की भूमिका ऐतिहासिक रही और यहां के सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बलिया की धरती के वीरों का योगदान देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। हमें उनके बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सीडीओ आलोक कुमार सीआरओ गुलशन सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार आदि उपस्थित रहे।

Ballia, Ballia | Aug 15, 2026

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

#BalliaNews

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी। #BalliaNews

Ballia, Ballia | Aug 14, 2026