*आज दिनांक 15.08.2026 रात्रि के करीब 7:30 बजे थाना नरही के अंतर्गत आशीष कुमार वर्मा पुत्र श्री कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी उजियार अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे कि कुमकुम पट्टी उजियार ग्राम के पास बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है,शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*
Ballia, Ballia | Aug 16, 2026