➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान 2026 के अंतर्गत माचना घाट पर चला स्वच्छता अभियान
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के तहत शुक्रवार को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर माचना घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
यह अभियान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान घाट परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
स्वच्छता अभियान में जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत, परामर्शदाता सुनील पवार, आशीष कोकने, मीनाक्षी मालवीय एवं राजू आठनेरे, नवांकुर संस्था से शावी मालवीय जी तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। सभी ने मिलकर “स्वच्छ घाट–स्वच्छ जल–स्वच्छ समाज” का संदेश देते हुए माचना घाट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Planning, Economics & Statistics, MP
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
2 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026