अजय भट्ट-अरविंद पांडे एक मंच पर, छेड़ा टिकट का राग, भट्ट बोले-जब नगाड़ा बजता है...?
उत्तराखंड की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे एक मंच पर साथ नजर आए। इस दौरान अजय भट्ट के टिकट को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी।
अजय भट्ट ने कहा कि जब तक नगाड़ा नहीं बजता, तब तक दावेदारी और चर्चाएं चलती रहती हैं। उनके इस अंदाज को आगामी चुनाव में टिकट की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
#UttarakhandPolitics #BJP #AjayBhatt #ArvindPandey #UttarakhandElection2027 #BJPPolitics #UttarakhandNews #PahadSamachar