पांगी की रेई पंचायत से विमला देवी और हेमलता ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो पांगी।
पांगी उपमंडल की रेई पंचायत से संबंध रखने वाली विमला देवी और हेमलता ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने पूर्व मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार तथा भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। दोनों महिलाओं के भाजपा में शामिल होने से रेई पंचायत में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की बात कही गई।
वहीं, विमला देवी और हेमलता ने भाजपा की विचारधारा एवं संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर पांगी मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।