हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा रैली
----
सतना 13 अगस्त 2026/जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय #सतना द्वारा 13 अगस्त 2026 को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक कल्याण कार्यालय एवं ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रैली का आयोजन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर देवेन्द्र सिंह के प्रतिनिधित्व में किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी (सेवानिवृत्त) तथा ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सतना के ओआईसी लेफ्टिनेंट कर्नल नरेन्द्र कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में दोनों कार्यालयों के समस्त स्टाफ सहित सतना जिले के अन्य भूतपूर्व सैनिकों ने अनुशासित एवं गरिमापूर्ण ढंग से तिरंगा रैली में सहभागिता की।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#HarGharTiranga2026
#HarGharTiranga