*मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सांसद श्री सिंह ,विधायक श्री चतुर्वेदी और जनप्रतिनिधियों ने बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए*
मैहर,17 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 19 अगस्त के प्रस्तावित लाडली बहना के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सांसद श्री गणेश सिंह,विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह के साथ जिलाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों तक मुख्यमंत्री डॉ यादव का संदेश पहुंच सके यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का हितलाभ वितरित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रोटोकॉल अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले नागरिकों के लिए पेयजल , शौचालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राम खेलावन कोल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीता सोनी , जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह,अपर कलेक्टर सतना श्री विकाश सिंह, श्री कमलेश सुहाने , वनमण्डलाधिकारी श्री विद्या भूषण मिश्रा, श्री कमलेश सुहाने, श्री सत्यभान पटेल,श्री संतोष सोनी, श्री हरीश कांत त्रिपाठी और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।