Public App Logo
पिपराही फीडर आज सुबह 11 से शाम 7 बजे तक रहेगा बंद, शिवहर। 33/11 केवी शिवहर विद्युत शक्ति उपकेंद्र के पिपराही फीडर में बाढ़ से संबंधित आपात एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य के कारण आज 11 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। इस दौरान धनकौल, मीनापुर बलहा, कुम्मा तथा मोहनपुर पंचायत के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है। विभाग की ओर से कहा गया है कि आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। असुविधा के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है। - Sheohar News