*वीबी-जी रामजी योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण से ग्रामीण विकास को नई सौगात*
वीबी-जी रामजी योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत दोलंगी, जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया है। इस निर्माण कार्य से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों एवं माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं सुलभ रूप से मिल सकेंगी। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं को भी आवश्यक देखभाल एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार होगा।
#aganbadi
#viksitbharat
#balrampur
#childdevelopment