
*कोतवाली पुलिस की तत्परता: 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को 2 घंटे में तलाश कर परिजनों को सौंपा*
जनपद बस्ती 29 सितंबर 2026
बस्ती। दिनांक 28.09.2026 को समय करीब 21:30 बजे थाना कोतवाली पर PRV के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 12 वर्षीय बालक शिव शंकर बिना बताए घर से कहीं चला गया है। परिजन काफी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन पता नहीं चल रहा है।
सूचना पर तत्काल प्रभारी चौकी बड़ेबन जितेंद्र कुमार सिंह मय हमराह हे0कां0 शैलेश शर्मा, कां0 हरे राम सिंह व रि0कां0 पवन यादव के साथ बरगदवा क्षेत्र में पहुंचे और बालक की तलाश शुरू की। आस-पास के दुकानदारों व राहगीरों को बालक की फोटो दिखाकर पूछताछ की गई तो एक दुकानदार ने बताया कि इसी हुलिये का एक लड़का कृष्णा मिशन हॉस्पिटल बरगदवा के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के पास एक दुकान के निकट से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। सूचना मिलने के मात्र 2 घंटे के अंदर ही बालक को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बालक को पाकर परिजनों ने कोतवाली पुलिस की इस तत्परता व सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। कोतवाली पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 29, 2026