यूपी के बरेली कलेक्ट्रेट में इंडस न्यूज टीवी की टीम ने 28 सितंबर को पांच पत्रकारों पर दर्ज हुई एफआईआर मामले में गहन छानबीन की। ठोस साक्ष्यों पर आधारित पहली इनवेस्टिगेटिव वीडियो रिपोर्ट कल 29 सितंबर को जारी होगी। पहली रिपोर्ट के कुछ बिंदु नीचे दिए जा रहे हैं -
- जिस QR Code पर ADME के स्टेनो संजीव कश्यप ने मांगे थे 5000, वह पटल से 'गायब'
- नाजिर त्रिवेणी सहाय ने पुष्टि की कि स्टेनो पत्रकारों को मेरे पास लेकर आए थे, कहा- बारकोड लगाने में मेरी भूमिका नहीं
- 10000 रुपए देकर जिस वीडियो के डिलीट होने का स्टेनो ने FIR में किया दावा, वह फिर उसी डेट में प्रकट हुई
- आरोपी पत्रकारों ने इंडस न्यूज टीवी को उपलब्ध कराए प्राइमरी डिवाइस सोर्स से शूट किए गए वीडियो
- हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे आरोपी पत्रकार, कहा - अवैध वसूली का खेल छुपाने को कराई गई FIR
नोट - वकीलों और पत्रकारों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था PUCL कल से शुरू करेगी फैक्ट फाइंडिंग- सीनियर एडवोकेट यशपाल सिंह
#bareilly #dmbareilly #SSPBareilly #UPPolice #JournalismMatters #journalism #PUCL #indusnewstv #investigation #NewsUpdate