Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Sspbareilly

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, हर कांवड़ जत्थे के साथ रहेगा पुलिसकर्मी
एसएसपी अनुराग आर्य ने देर रात समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

रिपोर्ट अवधेश शर्मा

बरेली। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय सभागार में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ देर रात समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
एसएसपी ने बताया कि इस वर्ष नवाचार के रूप में जनपद के प्रत्येक थाने में कांवड़ सेल का गठन किया गया है। इसमें दो उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी और दो मुंशी तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक कांवड़ जत्थे के साथ एक पुलिसकर्मी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा, ताकि कोई भी जत्था बिना पुलिस निगरानी के न रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 से 20 जुलाई तक विभिन्न वर्गों, जिनमें पीस कमेटी, धर्मगुरु, व्यापार मंडल, ग्राम प्रधान, मीडिया, डीजे संचालक, होटल-ढाबा संचालक, पेट्रोल पंप संचालक, कांवड़ समितियां और अन्य संबंधित लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 17 से 19 जुलाई तक प्रत्येक सर्किल में समन्वय गोष्ठियां आयोजित कर सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाएगा।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सड़क, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। संवेदनशील एवं अंतरजनपदीय सीमाओं पर अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी, जिन्हें वायरलेस, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य आवश्यक संसाधनों से लैस रखा जाएगा।
उन्होंने रेलवे ट्रैक, डिवाइडर कट, झूलते बिजली के तार और ट्रांसफार्मरों जैसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां प्रकाश व्यवस्था नहीं है, वहां संबंधित विभागों के सहयोग से रोशनी की व्यवस्था कराई जाएगी।
एसएसपी ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर पुलिस बाइक मोबाइल, डायल-112 पीआरवी और आधुनिक कैमरों से लैस पुलिस वाहन 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। प्रत्येक पुलिस वाहन में फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहेगी। कांवड़ मार्गों पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने, भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने तथा डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुसार ही ध्वनि एवं वाहन का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में यह भी तय किया गया कि कांवड़ सेवा शिविर सुरक्षित स्थानों पर लगाए जाएंगे तथा वहां सीसीटीवी कैमरे और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य होगी। एंबुलेंस, फायर सर्विस और चिकित्सा सहायता की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, सीओ इंटेलिजेंस, यूपी-112 प्रभारी, कांवड़ सेल प्रभारी, यातायात निरीक्षक सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#bareillypolice
#SSPbareilly
#bareillyNewsLive
#viral

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, हर कांवड़ जत्थे के साथ रहेगा पुलिसकर्मी एसएसपी अनुराग आर्य ने देर रात समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा-निर्देश रिपोर्ट अवधेश शर्मा बरेली। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय सभागार में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ देर रात समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एसएसपी ने बताया कि इस वर्ष नवाचार के रूप में जनपद के प्रत्येक थाने में कांवड़ सेल का गठन किया गया है। इसमें दो उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी और दो मुंशी तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक कांवड़ जत्थे के साथ एक पुलिसकर्मी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा, ताकि कोई भी जत्था बिना पुलिस निगरानी के न रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 से 20 जुलाई तक विभिन्न वर्गों, जिनमें पीस कमेटी, धर्मगुरु, व्यापार मंडल, ग्राम प्रधान, मीडिया, डीजे संचालक, होटल-ढाबा संचालक, पेट्रोल पंप संचालक, कांवड़ समितियां और अन्य संबंधित लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 17 से 19 जुलाई तक प्रत्येक सर्किल में समन्वय गोष्ठियां आयोजित कर सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाएगा। एसएसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सड़क, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। संवेदनशील एवं अंतरजनपदीय सीमाओं पर अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी, जिन्हें वायरलेस, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य आवश्यक संसाधनों से लैस रखा जाएगा। उन्होंने रेलवे ट्रैक, डिवाइडर कट, झूलते बिजली के तार और ट्रांसफार्मरों जैसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां प्रकाश व्यवस्था नहीं है, वहां संबंधित विभागों के सहयोग से रोशनी की व्यवस्था कराई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर पुलिस बाइक मोबाइल, डायल-112 पीआरवी और आधुनिक कैमरों से लैस पुलिस वाहन 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। प्रत्येक पुलिस वाहन में फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहेगी। कांवड़ मार्गों पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने, भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने तथा डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुसार ही ध्वनि एवं वाहन का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि कांवड़ सेवा शिविर सुरक्षित स्थानों पर लगाए जाएंगे तथा वहां सीसीटीवी कैमरे और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य होगी। एंबुलेंस, फायर सर्विस और चिकित्सा सहायता की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, सीओ इंटेलिजेंस, यूपी-112 प्रभारी, कांवड़ सेल प्रभारी, यातायात निरीक्षक सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #bareillypolice #SSPbareilly #bareillyNewsLive #viral

Bareilly, Bareilly | Jul 12, 2026

#SSPBareilly के निर्देशन में #bareillypolice के कम्प्यूटर ऑपरेटरों एवं CCTNS कर्मियों द्वारा CEIR पोर्टल तथा सर्विलांस टीम की सहायता से खोए/गुम हुए 466 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹93 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जाने के संबंध में #SPTraffic बरेली की बाइट https://t.co/vKinlK730Y

#SSPBareilly के निर्देशन में #bareillypolice के कम्प्यूटर ऑपरेटरों एवं CCTNS कर्मियों द्वारा CEIR पोर्टल तथा सर्विलांस टीम की सहायता से खोए/गुम हुए 466 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹93 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जाने के संबंध में #SPTraffic बरेली की बाइट https://t.co/vKinlK730Y

Bareilly, Uttar Pradesh | Jul 6, 2026

Latest Sspbareilly News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App